होम / Uttarakhand: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा नया साल

Uttarakhand: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा नया साल

• LAST UPDATED : December 31, 2022

Uttarakhand

इंडिया न्यूज, देहरादून (Uttarakhand)। उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों से हो रही हल्की बर्फबारी ने पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। जिसने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। कोहरे के कारण भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेशभर के किसी भी जिले का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं हैं। वहीं, कई इलाकों में तापमान शून्य के आसपास पहुंच गया है।

पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को उत्तराखंड में शीतलहर के चलते ठंड में इजाफा होगा। शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के कुछ स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में कुछ-कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। इसी को देखते हुए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानें कहां रहा कोहरा और धूप-छांव का सिलसिला
देहरादून के अधिकतर क्षेत्रों में दिनभर धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा। यहां का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पर्यटन नगरी मसूरी और नैनीताल में दोपहर के बाद ठिठुरन में भारी इजाफा हुआ। हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, ऊधमसिंहनगर, काशीपुर आदि के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने से ठंड में इजाफ हुआ।

यह भी पढ़ेंDehradun: नये साल को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, पुलिस का होगा सख्त पहरा

Connect Us Facebook | Twitter

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox