होम / Roorkee: भीषण हादसे का शिकार हुए ऋषभ पंत, कार के उड़े परखच्चे, सिर और पैर में आईं गंभीर चोटें!

Roorkee: भीषण हादसे का शिकार हुए ऋषभ पंत, कार के उड़े परखच्चे, सिर और पैर में आईं गंभीर चोटें!

• LAST UPDATED : December 30, 2022

Roorkee

इंडिया न्यूज, रुड़की (Uttrakhand)। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रॉमिसिंग प्लेयर ऋषभ पंत की कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। कार डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हो गई। हादसे के वक्त पंत कार में अकेले थे और विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले। इस हादसे में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर से बाहर है। हादसे के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि उतराखंड के रुड़की में ऋषभ पंत का यह एक्सीडेंट हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंत दिल्ली से रुड़की अपने घर आ रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार आग का गोला बन गई। यह भीषण हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 58 पर हुआ है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ऋषभ पंत को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें पंत की कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना भयानक रहा होगा।

पुष्कर सिंह धामी का ट्वीट
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत जी के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। राज्य सरकार द्वारा उनके उपचार की सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

यह भी पढ़ें: Roorkee: महिला के रिपोर्ट में लैब ने दिखाया खून की कमी, डॉक्टर की लापरवाही पर परिजन किए हंगामा
Connect Us Facebook | Twitter 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox