Friday, July 5, 2024
HomeEntertainment NewsVaani Kapoor: वाणी कपूर का शानदार लुक देख आप भी हो जाएंगे...

Vaani Kapoor: वाणी कपूर का शानदार लुक देख आप भी हो जाएंगे फैन, ‘शमशेरा’ फिल्म के सोना किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Vaani Kapoor:’शमशेरा’ के ट्रेलर का इंतजार अब खत्म होने को है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से एक दिन पहले जहां संजय दत्त के लुक और किरदार से पर्दा उठा वहीं अब वाणी कपूर का लुक भी सामने आ गया है। फिल्म में वह एक डांसर की भूमिका में नजर आएंगी जो सोना की भूमिका निभाएगी। वाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपना स्टनिंग लुक शेयर किया है।

फिल्म ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया

शमशेरा के इस पोस्टर में वाणी कपूर खुले बन में लहंगा चोली के साथ नजर आ रही हैं। उनकी खूबसूरती को देखकर फैंस इस फिल्म के और दीवाने हो गए हैं। रणबीर कपूर और संजय दत्त के लुक ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया था और अब वाणी के लुक ने तो कमाल ही कर दिया है। फिल्म का टीजर बहुत ही शानदार था और अब बारी ‘शमशेरा’ के ट्रेलर की है जो 24 जून को रिलीज होने जा रहा है।

वो कठोर है और उसके पास सोने का दिल

वाणी कपूर ‘शमशेरा’ में एक डांसर की भूमिका में नजर आएंगी। लुक को शेयर करने के साथ ही वाणी ने कैप्शन में लिखा, ‘वो कठोर है और उसके पास सोने का दिल है। वो सोना है, रणबीर कपूर फिल्म में एक डकैत की भूमिका में नजर आएंगे, जिनका दिल सोना चुरा ले जाती हैं। फिल्मी पर्दे पर पहली बार वाणी कपूर और रणबीर की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी फिल्म में संजय दत्त इंस्पेक्टर शुद्ध सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।

Also Read:World Oceans Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस? समुद्री संसाधनों का संरक्षण जरूरी, जानें इसका इतिहास

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular