Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशVande Bharat Train: वाराणसी-रांची के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी में...

Vande Bharat Train: वाराणसी-रांची के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी में रेलवे, 6 घंटे में तय होगा सफर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Vande Bharat Train: वाराणसी से झारखंड की यात्रा करने वालो के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल भारतीय रेलवे ने दोनों स्टेशनों के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। इससे तमाम उन यात्रियों को सहुलियत मिलने जा रही है जो दोनों शहरों की यात्रा करते है। रांची से वाराणसी के बीच कुल 11 घंटे का वक्त लगता था लेकिन अब वंदेभारत के आने से ये वक्त सिर्फ 6 घंटे ही लगेगा। ऐसे में समय की बचत भी होगी। जल्द ही इसको लेकर परिचालन शुरू किया जाएगा।

कौन से स्टेशन पर होगा ठहराव

रेलवे सूत्रों की माने तो नई वंदेभारत ट्रेन का ठहराव सासाराम जंक्शन, गया जंक्शन, कोडरमा जंक्शन, हजारीबाग रोड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन और बोकारो स्टील सिटी पर होगा। हालांकि इसको लेकर अभी किसी प्रकार की कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल रांची और वाराणसी के बीच अलग -अलग मार्गों से 3-4 ट्रेनों का परिचालन होता है।

किराया रक जानकारी आई सामने

रिपोर्ट्स की माने तो इस सफर में कुल 6 घंटे लगने की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी से वंदे भारत ट्रेन सुबह 5:50 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:10 पर रांची पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे रांची से वाराणसी के लिए रवाना होगी और शाम में 7:30 बजे पहुंचेगी। बात अगर किराया की करें तो इस ट्रेन में किराया एसी चेयरकार का 1390 से 1400 रुपये के बीच और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2545-2600 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

दिल्ली से देहरादून के लिए 25 को मई को चली थी ट्रेन

उल्लेखनीय है कि 25 मई को दिल्ली से देहरादून के बीच एक वंदेभारत ट्रेन का परिचालन प्ररंभ किया गया था। ये वंदेभारत ट्रेन उत्तराखंड के लिए पहली सौगात थी। इस ट्रेन के आने के बाद दोनों स्थानों की दूरी मात्र 4 घंटों में सिमट कर रह गई है। वंदेभारत ट्रेन का परिचालन 29 मई से रेगुलर किया जा रहा है। ये ट्रेन बुधवार के अलावा प्रतिदिन चल रही है।

Also Read:

Wrestlers Protest: मेडल प्रवाहित करने गए पहलवानों से मिले किसान नेता नरेश टिकैत ने मांगा 4 दिन का समय

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular