Sunday, May 19, 2024
HomeLatest NewsVande Bharat Train: दिवाली पर वंदे भारत का तोहफा, आगरा से प्रयागराज...

Vande Bharat Train: दिवाली पर वंदे भारत का तोहफा, आगरा से प्रयागराज का सफर सिर्फ साढ़े चार घंटे में…. 

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Vande Bharat Train: यह वंदे भारत नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलती है। आगरा से प्रयागराज तक 447 किलोमीटर की दूरी तय करने में अभी 24 घंटे का समय शायद किसी ट्रेन से लग रहा है।

अब वंदे भारत ट्रेन से आगरा−प्रयागराज का सफर सिर्फ साढ़े चार घंटे का रह जाएगा। सब कुछ सही रहा तो दिवाली पर वंदे भारत का तोहफा मिल सकता है। वंदे भारत रेल का संचालन आगरा का स्टाफ करेगा।

आगरा से प्रयागराज का 4.30 घंटे में 

आगरा से प्रयागराज तक करीब 447 किलोमीटर का सफर अब जल्द ही साढ़े चार घंटे में तय हो जाएगा। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने  जा रही है। रेलवे बोर्ड को इसका प्रस्ताव भेजा गया है।

अनुमान यह लगया जा रहा है कि ट्रेन दीपावली से ठीक पहले चलने लगेगी। वंदे भारत भगवा रंग की ट्रेन में कुल आठ कोच होंगे। आगरा जिला की यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। रेल मंत्रालय ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा और कम समय में सफर तय करने पर अधिक ध्यान दे रहा है। इसके लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

पहली वंदे भारत भाेपाल से दिल्ली के लिए

पहली वंदे भारत 1 अप्रैल 2023 को आगरा रेल मंडल से रानी कमलापति भोपाल से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के मध्य चली थी। अब दूसरी वंदे भारत ट्रेन चलने जा रही है। यह ट्रेन आगरा से प्रयागराज के बीच चलेगी। 447 किमी की दूरी को तय करने में सामान्य ट्रेन 7 से 8 घंटे तक का समय लेती हैं। जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस इस दूरी को तय करने में साढ़े चार घंटे का समय लेगी। आगरा से प्रयागराज के बीच वंदे भारत का जल्द ट्रायल होगा।

आगरा का रेल स्ट्राफ करेगा संचालन 

वंदे भारत ट्रेन का संचालन आगरा रेल मंडल का स्टाफ करेगा। अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत आगरा कैंट से सुबह 6.00 बजे चलेगी। और 10.30 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी। शाम 5.00 बजे प्रयागराज से चलकर रात 9.30 बजे आगरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में चार चेयरकार और चार एग्जीक्यूटिव क्लास होंगे।

यह भी पढ़े: Ayushman Digital Health Mission : आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन में यूपी रहा नंबर वन, 26 सितंबर को किया जाएगा सम्मानित….

Dehradun News: बागेश्वर सीट के उपुचनाव में विजयी रहीं पार्वती दास का शपथ ग्रहण समारोह

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular