Friday, July 5, 2024
HomeAccident NewsVaranasi Road Accident: पलक झपकते ही हादसा! कार और ट्रक में भीषण...

Varanasi Road Accident: पलक झपकते ही हादसा! कार और ट्रक में भीषण टक्‍कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Varanasi Road Accident: बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद वाराणसी से जौनपुर जा रहे लोग गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। खबर आई कि बुधवार सुबह करीब 4 बजे वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर अर्टिका कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पीलीभीत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बता दें कि कार सवार बनारस से जौनपुर जा रहे थे। कार में सवार एक बच्चे को छोड़कर बाकी सभी लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसा फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव इलाके में हुआ। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल

हादसे में कार में सवार एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि हादसा आज सुबह करीब 4 बजे हुआ। वहीं घायल मासूम को अस्पताल ले जाया गया। सीएम योगी ने अधिकारियों को बच्चे का ठीक से इलाज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को इस बात की जानकारी दे दी गई है। इसके साथ ही सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कुछ लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई 

जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के थाना पूरनपुर स्थित गांव रुद्रपुर निवासी विपिन यादव और उनकी मां गंगा यादव की मौत हो गयी। रुद्रपुर के महेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी चंद्रकली की भी जान चली गई। जिले के पूरनपुर के धरमगदपुर निवासी राजेंद्र यादव भी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये। बाकी मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Also Read: Gorakhpur News: CM योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular