Tuesday, July 2, 2024
Homeउत्तर प्रदेशVaranasi: लड़की को लेकर हुआ दो युवक में विवाद, एक ने की...

Varanasi: लड़की को लेकर हुआ दो युवक में विवाद, एक ने की दूसरे की हयता, गिरफ्तार 

Varanasi
इंडिया न्यूज, वाराणसी (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में करीब 9 महीने पहले हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल पूरा मामला लंका थाना क्षेत्र के मल्हिया इलाके से जुड़ा है। जहां 8 मार्च 2022 को श्रवण कुमार नाम के शख्स का खून से लथपथ शव मिला था। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और जांच में जुट गई. मामले की जांच करते हुए लंका पुलिस ने शनिवार सुबह विश्वसुंदरी पुल के नीचे गंगा सरोवर से आरोपी बाल अपचारी समेत तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।
एक ही लड़की से करते थे प्यार 
इस बात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक श्रवण मल्हिया के बबुरहानी गांव का रहने वाला था। जिसका गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन श्रवण की प्रेमिका का प्रेम प्रसंग एक अन्य युवक से चल रहा था जिसका नाम कमलेश राजभर है। कमलेश और श्रवण दोनों एक ही लड़की से प्यार करते थे। जिसके चलते दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। कमलेश ने श्रवण को धमकी भी दी थी लेकिन श्रवण नहीं माना। जिसके बाद कमलेश ने साजिश रचकर श्रवण की हत्या करवा दी।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें: Accident: पानी में बस गिरने से बड़ा सड़क हादसा, दुर्घटना में 20 लोग घायल 

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular