Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसीVaranasi: काशी में आज मनाई जाएगी भव्य देव दीपावली, लेजर तकनीक से...

Varanasi: काशी में आज मनाई जाएगी भव्य देव दीपावली, लेजर तकनीक से प्रदर्शित होगी शिव और गंगा की कहानी, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

- Advertisement -

Varanasi

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, वाराणसी: काशी में देव दीपावली को लेकर भव्य इंतजाम किए गए हैं। आज शाम को देव दीपावली की भव्यता निहारते ही बनेगी उत्तरवाहिनी गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर शाम 5:15 बजे के बाद 10 लाख दीप जलाकर दिव्य काशी में भव्य देव दीपावली मनाई जाएगी। इसके साथ ही पूरे शहर में मिलाकर लगभग 21 लाख दीये जलाए जाएंगे।

चंद्र ग्रहण की वजह से एक दिन पहले मनाई जा रही कार्तिक पूर्णिमा
देव दीपावली महोत्सव को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को 50 टन फूलों सजाया गया है। ये फूल 7 दिन तक जस के तस रहेंगे। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद ये पहली देव दीपावली है। देव दीपावली का पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। मगर, इस बार कार्तिक पूर्णिमा यानी मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण ज्योतिषाचार्यों और विद्वानों की सलाह पर देव दीपावली एक दिन पहले ही मनाई जा रही है। आज शाम 8 लाख दीये गंगा के पश्चिमी तट पर स्थित 85 से ज्यादा घाटों पर और पूर्वी तट पर रेत पर भी 2 लाख दीये जलाए जाएंगे।

11 लाख दीये से जगमगाएगी काशी
इसके अलावा पूरे जिले में तकरीबन 11 लाख दीये काशीवासी जलाएंगे। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बजरा, बोट और क्रूज की पहले से ही बुकिंग हो चुकी है। चेतसिंह घाट पर इस बार 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग लेजर शो होगा। वहीं, गंगा की गोद में शिव भजनों का लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो होगा। पर्यटक ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी का आनंद भी ले सकेंगे।

डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि सरकारी इमारतों, सभी चौराहों और खंभों पर स्पायरल तिरंगा एलईडी लाइटिंग लगाई गई है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। रंगोली, फसाड लाइट और बिजली की लड़ियों से शहर भर में सजावट की गई है।

महाआरती की तस्वीरें होंगी लाइव
देव दीपावली पर विश्व प्रसिद्ध काशी के घाटों की आरती और सजावट शहर के कई स्थानों से लाइव देखी जा सकेगी। इसके लिए 6 प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं के लिए रियल टाइम आरती देखने के लिए हाई रिजॉल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं। एलईडी स्क्रीन अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, राजघाट, गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग और कैंट स्टेशन पर लगाई गई हैं। लाइव तस्वीरों के साथ लोग महाआरती के समय भजन और घंटा-घड़ियालों की आवाज भी सुन सकेंगे।

प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
देव दीपावली समितियों ने भी दीपावली की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। योगी सरकार इनकी पूरी मदद कर रही है। समितियों ने निर्णय लिया है कि काशी से जुड़े महान सपूतों को पहला दीप अर्पित करेंगे। अस्सी घाट पर महामना मदन मोहन मालवीय, तुलसी घाट पर गोस्वामी तुलसीदास, हरिश्चंद्र घाट पर डोम राजा, सिंधिया घाट पर तैलंग स्वामी और स्वामी विवेकानंद जैसी विभूतियों के चित्र लगाए जाएंगे।

अमर शहीदों को किया जाएगी याद
इसके अलावा संगीतकार भारत रत्न पं. रविशंकर, भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, पद्मविभूषण पं. किशन महाराज, पद्मविभूषण गिरिजा देवी, पद्मभूषण पं. राजन मिश्रा, साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद और मुंशी प्रेमचंद के भी चित्र लगेंगे।

यह भी पढ़ें- Mathura: बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल, एक बार फिर व्यवस्थाओं की खुली पोल – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular