Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशVaranasi: तमिल संगमम के बाद आज से काशी में नेपाली संगम, 500...

Varanasi: तमिल संगमम के बाद आज से काशी में नेपाली संगम, 500 प्रबुद्धजनों होंगे शामिल

- Advertisement -

Varanasi

इंडिया न्यूज, वाराणसी (Uttar Pradesh)। काशी-तमिल संगमम के बाद अब आज से नेपाली संगम होने जा रहा है। इसमें भारत और नेपाल की सांस्कृति विरासत की झलक दिखेगी। 24 से 24 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में देश के 22 राज्यों और नेपाल के सात राज्यों के 500 प्रबुद्धजन शामिल हो रहे हैं।

यह आयोजन पटेल धर्मशाला में हो रहा है। मीडिया प्रमुख प्रतिभा सिंह ने बताया कि काशी नेपाल संगम के मुख्य अतिथि भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा होंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंद्रेश कुमार समेत कई प्रबुद्धजन भी रहेंगे।

आज शाम होगा कार्य्रम का शुभारंभ
तीन दिन के सत्र में योग, प्राणायाम, सांस्कृतिक महोत्सव, बैठक, काशी विश्वनाथ के दर्शन, सारनाथ व अन्य दर्शनीय स्थानों का भ्रमण भी शामिल है। समिति के महासचिव राजन कुमार सिंह ने बताया कि नेपाली संस्कृति परिषद समिति की ओर से हो रहे आयोजन से भारत व नेपाल के संबंधों को एक नई धार मिलेगी। संगम का शुभारंभ शनिवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा।

यह भी पढ़ें: युवक ने हिंदू पत्नी को करंट लगाकर मार डाला, कमरे में दफन कर दिया शव; दिल दहला देगी ये घटना

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular