Friday, July 5, 2024
HomeAasthaVaranasi News: गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी, घाट के...

Varanasi News: गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी, घाट के छत पर शुरू हुई विश्वप्रसिद्ध आरती

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Varanasi News:  भारी बारिश के चलते वाराणसी में गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे से गंगा का जलस्तर लगातार गिर रहा है। अगर बात सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए करें तो गंगा आरती के स्थान में छठवीं बार बदलाव किया गया है। वहीं, दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती अब गंगा सेवा निधि की छत पर हो रही है। मामले में केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गंगा का जलस्तर 65.30 मीटर दर्ज किया गया है।

आठ बजे जलस्तर 65.30 मीटर

बता दें, बुधवार की सुबह गंगा का जलस्तर 65.44 मीटर दर्ज किया गया है। इसके साथ ही जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गिरावट रही। दोपहर के बाद गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गिरावट दर्ज की गई। रात तकरीबन आठ बजे जलस्तर 65.30 मीटर तक पहुंच गया।

नौका के संचालन पर रोक

इसके साथ ही गंगा सेवा निधि की ओर से दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती अब घाटों की सीढ़ियों के बजाय गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर की जा रही है।  गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा द्वारा बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से कार्यालय की छत पर गंगा आरती करने का निर्णय लिया गया है। वहीं इस दौरान नौका का संचालन अभी बंद चल रहा है।

मिर्जापुर के जलस्तर में भी गिरावट

विभाग की ओर से आशंका जताई जा रही है कि आने वाले 24 से 48 घंटों में गंगा का जलस्तर बढ़ सकता है। हालांकि प्रयागराज, फाफामऊ और मिर्जापुर के जलस्तर में भी गिरावट हो रही है।
SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular