Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशVaranasi: पीएम मोदी के सांसद आदर्श गांव से जनचौपाल की शुरुआत, उप...

Varanasi: पीएम मोदी के सांसद आदर्श गांव से जनचौपाल की शुरुआत, उप मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रामीणों की समस्या का होगा निदान

- Advertisement -

Varanasi

इंडिया न्यूज, वाराणसी (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श ग्राम सेवापुरी ब्लॉक के पूरे गांव से शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जनचौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर ही गांव वालों की समस्या के समाधान होगा। सरकार इसके लिए कार्यक्रम तैयार कर लिया है। इसके लिए गांवों में जनचौपाल नियमित रूप हर शुक्रवार को होगा।

जनचौपाल में उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधी बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को सम्मान भी प्राप्त हुआ है और वे स्वावलंबी भी बनीं हैं।

सभी के कल्याण के लिए प्रयासरत और प्रतिबद्ध
डीबीटी से योजनाओं के पात्र गरीब लाभार्थिंयों तक सीधे उनके खाते में पैसा भेजा जा रहा है। सरकार गांव, गरीब किसान, महिला, नवयुवकों के उत्थान एवं प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक घर को हर घर नल योजना से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जनचौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार सभी के कल्याण के लिए प्रयासरत और प्रतिबद्ध है। जो भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से कतिपय कारणों से छूट गए होंगे, उनको भी लाभान्वित कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने में सरकार अग्रसर है। गुंडों और अपराधियों पर लगाम लगाया गया है। जिन पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। वे अपना नाम दर्ज कराए। अधिकारी जांच कर पात्रों को योजना का लाभ दिलाए। आप लोगों की जो भी समस्या है, हमें लिखित रूप से दे दें। गांवों में 24 घंटे बिजली की उपलब्धता दिलाने की बात कही।

पीएम की मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने के बाद जनचौपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने के बाद जनचौपाल की शुरुआत हुई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भी प्रधानमंत्री देश के हर परिवार को परिवार मानकर काम करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

यह भी पढ़ें:  यहां चेक कर सकते है यूपी बोर्ड की डेटशीट, परीक्षा सेंटर निर्धारित

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular