Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडVikasNagar News: चकराता पहुंचे द ग्रेट खली, महासू देवता का लिया आशीर्वाद

VikasNagar News: चकराता पहुंचे द ग्रेट खली, महासू देवता का लिया आशीर्वाद

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (The Great Khali reached Chakrata) द ग्रेट खली शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने हनोल स्थित सिद्ध पीठ महासू देवता मंदिर के दर्शन किए और महासू देवता का आशीर्वाद लिया ।

खबर में खास:-

  • द ग्रेट खली ने महासू देवता मंदिर के दर्शन किए 
  • खली अपने सात भाइयों पिता और पुत्री के साथ हनोल मंदिर पहुंचे
  • परंपरागत तरीके से द ग्रेट खली और उनके परिवार का स्वागत किया

द ग्रेट खली उत्तराखंड पहुंचे

रेसलिंग की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली ) शनिवार को राजधानी देहरादून के विकासनगर पहुंचे। उसके बाद ग्रेट खली जौनसार बावर के उत्तराखंड के 5वाँ धाम हनोल स्थित सिद्ध पीठ महासू देवता के मंदिर पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने महासू देवता का आशीर्वाद लिया ।

ग्रेट खली और उनके परिवार का स्वागत किया

बता दें, हिमाचल के सिरमौर जिले के रहने वाले द ग्रेट खली अपने सात भाइयों पिता और पुत्री के साथ हनोल मंदिर पहुंचे। जहां द ग्रेट खली को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के लोगों ने परंपरागत तरीके से द ग्रेट खली और उनके परिवार का स्वागत किया।

Also Read: Haridwar News: SSP के आदेश पर लक्सर स्थानांतरित हुए 21 पुलिसकर्मी, जबकि अन्य थाने भेजे गए 16 पुलिसकर्मी

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular