Friday, July 5, 2024
HomeInternationalViral News : तबाही से बची धरती, बर्लिन के ऊपर आकर फटा...

Viral News : तबाही से बची धरती, बर्लिन के ऊपर आकर फटा एस्टेरॉयड, लेकिन….

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Viral News: दुनिया की इतिहास में ऐसा 8 वीं बार हुआ है जब उल्कापिंड को धरती के अंदर से घुसने से थोड़ा देर पहले देखा गया। बता दें कि यह कुछ घंटो में जर्मनी की राजधानी बर्लिन के पास के इलाके में चीरते हुए आया। फिर वो अचानक तेज विस्फोट रोशनी के साथ न जानें कहां गायब हो गया। अब वैज्ञानिकों के द्वारा उसके टुकड़े खोजे जा रहे हैं।

21 जनवरी की है घटना

बता दें कि यह बात 21 जनवरी 2024 की है। इस समय जर्मनी में सुबह हो रही थी और दिन रविवार का था। तभी अचानक एक तेज रोशनी आसमान को चीरते हुए आई। फिर वो धरती के वायुमंडल से टकरा गई और विस्फोट के साथ जलते हुए न जानें अचानक कहां गायब हो गई। जानकारी के मुताबिक यह घटना होने से कुछ समय पहले ही वैज्ञानिकों के द्वारा इसे ट्रैक किया गया था। लेकिन किस्मत अच्छी थी क्योंकि इसका आकार छोटा था।

अगर बड़े आकार का होता तो मचती भयानक तबाही

वैज्ञानिकों के अनुसार अगर यह बड़े आकार का होता या किसी धातु से बना उल्कापिंड होता तो भयानक तबाही मचने की आशंका थी। इससे लीपजिग शहर या बर्लिन के आसपास का पूरा एरिया साफ हो जाता। इसका असर यूरोपीय संघ के कई देश पर पड़ सकता था। वहीं अगर यह समुंदर में गिरता तो कई शहरों में सुनामी आ सकती थी। लेकिन हमारा वायुमंडल बड़े तबाही से बच गया।

ALSO READ:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular