होम / Lok Sabha Election 2024: मुजफ्फरनगर में शादी के जोड़े में वोट डालने पहुंची दुल्हन, वीडियों Viral

Lok Sabha Election 2024: मुजफ्फरनगर में शादी के जोड़े में वोट डालने पहुंची दुल्हन, वीडियों Viral

• LAST UPDATED : April 19, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शुक्रवार 19अप्रैल को प्रथम चरण मेंमतदान को सम्पन्न किया जाएगा। इसी बीच यूपी के मुजफ्फरनगर से एक वीडियों जमकर वायरल हो रही है। दरअसल पहले चरण के चुनाव में लोग भारी संख्या में वोट डालने के लिए गए। इसी दौरान सब की नजर एक दुल्हन पर थी। जो कि शादी के जोड़े में ही वोट डालने के लिए पहुंची थी। दुल्हन को देख आसपास के मौजूद लोग हैरान थे। दुल्हन अपने शादी के जोड़े में अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए यूपी के मुजफ्फरनगर आई हुई थी।

आज प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव 

यूपी में आज पहले चरण में 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। चुनाव में खड़े 80 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज EVM में कैद हो जाएगा। पहले चरण में 1.44 करोड़ से ज्यादा वाटरों की अपने वोटिंग पावर का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग की ओर से 14845 मतदान स्थलों में से 3571 पोलिंग बूथों को संवेदनशील इलाके में रखा गया है। आपात स्थिति के लिए एयर एंबुलेंस और हेलीकाप्टरों की व्यवस्था की गई है। पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए जगहों पर जा चुकी हैं।

ALSO READ: UP News: सपा विधायक की गाड़ी हुई सीज, रिक्शा लेकर जाना पड़ा घर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox