Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडVis Monsoon Session: विस मानसून सत्र हुआ प्रारम्भ, सीएम धामी ने दी...

Vis Monsoon Session: विस मानसून सत्र हुआ प्रारम्भ, सीएम धामी ने दी कैबिनेट मंत्री को श्रद्धांजलि, धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Vis Monsoon Session: प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र आज यानी मंगलवार से शुरू हो गया है। पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौजूद सभी सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।  मुख्यमंत्री दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “चंदन रामदास का जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने हमेशा हमें मजबूती देने का काम किया है। बहुत से काम थे जो वे करना चाहते थे, हम उसे पूरा करेंगे। बगेश्वर की जनता के लिए करने वाले उनके अधूरे कामों को हम आगे बढ़ाएंगे।”

सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक धरने पर बैठे

वहीं, कांग्रेस के विधायक सुबह  सत्र शुरू होने से पहले ही जोशीमठ आपदा को लेकर विधानसभा की सीढ़िया पर धरना करने बैठ गए। कांग्रेस के लोहाघाट खुशहाल सिंह अधिकारी व ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर भी प्रर्दशन करने के लिए पहुंचे। कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट सुमित ह्रदयेश, विधायक मनोज तिवारी, विधायक धारचूला हरीश धामी, विधायक ममता राकेश विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद और विधायक जसपुर आदेश सिंह चौहान भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

उधर, इस सत्र के दूसरे दिन हंगामा होने के आसार हैं। सत्ता पक्ष को सदन के भीतर और बाहर अतिक्रमण, आपदा, लोकायुक्त सहित कई अन्य उद्देश्य पर विपक्ष के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ सकता है।

अनुपूरक बजट बुधवार को होगा पेश

विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सभी दलों से सदन को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने में सहयोग करने की अपील की है। बुधवार यानी कल वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन पटल पर अनुपूरक बजट को पेश करेंगे।

आएगा 10% क्षैतिज आरक्षण विधेयक

वहीं प्रदेश के विकास से संबंधित विषयों पर भी बातचीत हुई। इस मानसून सत्र में अनुपूरक बजट के साथ-साथ राज्य आंदोलनकारी के लिए 10% क्षैतिज आरक्षण विधेयक आएगा। इस मानसून सत्र में कई अन्य बिल भी पेश किया जायेगा। जिसमे से एक 10% क्षैतिज आरक्षण विधेयक है। मानसून सत्र उत्तराखंड के विकास के लिए खास माना जा रहा है। आज 11 बजे से मानसून सत्र शुरू हुआ था।

विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम को भेंट किया शिष्टाचार

बता दे, आज उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान उत्तराखंड राज्य की पंचम विधानसभा के मानसून सत्र और उसकी तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के बीच विस्तार से चर्चा वार्ता हुई।

ALSO READ: Bageshwar By Polls: बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में 5 प्रत्याशियों के भाग्य जनता के हाथ, बूथों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम 

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular