Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशVrinadavan: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम के बाहर मिला दो महिलाओं का शव,...

Vrinadavan: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम के बाहर मिला दो महिलाओं का शव, पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, वृंदावन: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम के सामने संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं का शव मिला है। महिलाओं का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिलाओं का मौत का कारण अभी साफ नहीं हो सका है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

आश्रम के बाहर दो महिलाओं का शव
बता दें कि तीर्थनगरी की संत कॉलोनी में भागवत कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का गौरी गोपाल आश्रम है। शुक्रवार की सुबह आश्रम के बाहर दो महिलाओं के शव मिले। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत के कारण का खुलासा
दोनों महिलाओं की पहचान 61 वर्षीय चंपा गुप्ता निवासी लखनऊ और 68 वर्षीय सुशीला देवी निवासी बिहार के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक महिलाओं की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

श्रद्धालुओं के साथ बुरे बर्ताव का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन महिलाओं की मौत का जिम्मेदार गौरी गोपाल आश्रम प्रबंधन है। बाबा मनमोहन दास ने बताया कि अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं की सेवा, भोजन वितरण आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार तो खूब किया जाता है, लेकिन आश्रम में कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम की कोई व्यवस्था तक नहीं की जाती है। उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है।

आश्रम में महिलाओं को पीटने का आरोप
आरोप है कि गौरी गोपाल आश्रम में रात में श्रद्धालुओं को रुकने तक नहीं दिया जाता। आश्रम के लोग महिलाओं को पीटकर बाहर भगा देते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बाहर सोना पड़ता है। वृंदावन कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। परिवार वालों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2022: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, फलों के बढ़े दाम, 30 अक्टूबर को निर्जला व्रत – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular