होम / UP Weather: यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट

UP Weather: यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट

• LAST UPDATED : May 11, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। यहां सुबर से ही कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बरेली शाहजहांपुर और पीलीभीत में सुबह-सुबह ही ये सिलसिला जारी हो गया। लगातार हो रही बारिश कारण तापमान में भी गिरवाट दर्ज की गई। शनिवार सुबह 5 बजे 27 डिग्री न्यूनतम तापमान था। वहीं बारिश के बाद अब अधिकतम तापमान 26 डिग्री हो गया है। लकनऊ सहित आसपास के इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदला देखने को मिला। वहीं प्रदेश के कुछ इलाकों जैसे गोंडा में मामूली बूंदाबांदी हुई।

लोगों की मिली गर्मी से राहत

कई दिनों से चल रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तेज हवा के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है। इससे दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी और गर्मी का असर थोड़ा कम होगा। हालांकि, इसके बाद तापमान फिर बढ़ सकता है और गर्मी का स्तर कम सकता है। पीलीभीत में भी माहौल बदला है।

ALSO READ: राहुल गांधी ने माना, कांग्रेस से गलतियाँ हुईं

तीन दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

आधी रात को भी मौसम खराब हो गया था, वहीं करीब 2 बजे तेज आंधी आई। फिर चार बजे से सात बजे तक हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई। तूफान और बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली लाइनें प्रभावित हुई हैं। सुबह 4 बजे से बिजली गुल हो गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से लेकर अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में कई बार आंधी और बारिश हो सकती है। दरअसल, शनिवार को भारी तूफान के साथ-साथ भारी बारिश के भी आसार हैं। वेस्ट यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 11 मई से 13 मई तक प्रदेश में बारिश हो सकती है।

ALSO READ: UP News: छात्र के साथ क्रूरता में हुई आठवें आरोपी की गिरफ्तारी, 4 आरोपी है बाकी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox