होम / Uttarakhand Weather: देवभूमि में मौसम हुआ सुहाना, बारिश से तापमान में आई गिरावट

Uttarakhand Weather: देवभूमि में मौसम हुआ सुहाना, बारिश से तापमान में आई गिरावट

• LAST UPDATED : October 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज),Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में दूसरे दिन भी मौसम बदला हुआ है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है। अन्य सभी क्षेत्रों के लिए पीली बारिश की चेतावनी प्रभावी है। हालांकि संभावना है कि कल यानी बुधवार से अगले कुछ दिनों में राहत मिलेगी।

मैदानी इलाकों में बर्फबारी और बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 अक्टूबर को पहाड़ों सहित मैदानी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और हवा चलने का अनुमान लगाया है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण ठंड बढ़ने के साथ ही मैदानी इलाकों में तापमान में भी गिरावट आएगी। 18 से 20 अक्टूबर तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

पिथौरागढ़ जिले के ओम पर्वत पर बर्फबारी

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के ओम पर्वत पर बर्फबारी जारी है। इसके साथ ही पिथौरागढ जिले की धारचूला तहसील के उच्च हिमालयी क्षेत्र ज्योलिकाग और आदिकैलाश में आज ताजा बर्फबारी हुई।बता दें कि मौसम में बदलाव के साथ बद्रीनाथ धाम में तापमान में गिरावट आती है। बर्फबारी और तापमान में गिरावट के बावजूद तीर्थयात्रियों का आना जारी है।

Also Read: Bihar: 6 नवंबर से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र, जातीय सर्वे रिपोर्ट पर होगी चर्चा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox