Sunday, May 19, 2024
HomeLatest NewsWeather Update: UP में कैसा रहेगा मौसम? क्या है IMD की भविष्यवाणी...

Weather Update: UP में कैसा रहेगा मौसम? क्या है IMD की भविष्यवाणी जानिए

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज), Weather Update: दिल्ली-नोएडा, लखनऊ और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन का तापमान बढ़ने से ठंड कम हो गई है, लेकिन रात ठंडी बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विभाग के प्रभाव से आने वाले सप्ताह में उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

जानें लखनऊ मौसम (Weather Update)

लखनऊ में तेज धूप के कारण दिन का तापमान बढ़ रहा है, लेकिन रात में ठंडी हवा चल रही है। आने वाले दिनों में लखनऊ का मौसम साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

अन्य जिलों का मौसम (Weather Update)

कल आगरा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ में 26 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस और अयोध्या में 27 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। गाजियाबाद, नोएडा, बांदा, बाराबंकी, गोरखपुर, वाराणसी और मथुरा में भी मौसम का हाल ऐसा ही रह सकता है।

यह भी पढ़ें:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular