Sunday, July 7, 2024
HomeWeather ReportWeather Update: प्रदेश में कब मिलेगी गर्मी से राहत? जानें किस राज्य...

Weather Update: प्रदेश में कब मिलेगी गर्मी से राहत? जानें किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), उत्तराखंड “Uttarakhand Weather”: भरी गर्मी के बीच मानसून ने आठ दिन की देरी से आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। जिसके चलते भारत में बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई। ये पहली बार नहीं हुआ कि मानसून के आने में देरी हुई है। इससे पहले वर्ष 2016 और 2019 में मानसून आठ जून को आया था।

मौसम विभाग ने क्या कहा?

बता दें, मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक नक्शा और शेड्यूल जारी किया है। जिसमें विभाग द्वारा बताया गया  है कि केरल के बाद मानसून कब और कहां पहुंचने वाला है। केरल तक पहुंचे मानसून का असर अगले 48 घंटे के अंदर तमिलनाडु, कर्नाटक और दक्षिण के समुद्री इलाकों में देखने को मिलेगा। इसके अलावा पूर्वोत्तर के मणिपुर, मिजोरम, असम, नगालैंड और मेघालय में भी नौ से 12 जून तक बारिश का अनुमान है। वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में अगले दो से चार दिनों तक गर्मी और हीट वेब झेलना पड़ेगा।

इस साल पांच दिन देरी से आएगा मानसून

भारत में बृहस्पतिवार को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। जबकि इस बार उत्तराखंड में पांच दिन देरी से मानसून आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस बार प्रदेश में मानसून की दस्तक देर से होगी। जिसके चलते 15 जून तक प्रदेशभर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उत्तराखंड में मानसून चार-पांच दिन देरी से आएगा। हालांकि, इससे पहले मौसम में कुछ एक दिन परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जिससे गर्मी का अहसास कम होगा।

राजधानी में मौसम दिखाने लगा तेवर

इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद एक बार फिर मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। बता दें, बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक रहा। हालांकि, अरब सागर से आ रही नमी के चलते रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों दून के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

अब जानिए किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून? 
मानसून पहुंचने का अनुमान राज्य  
10 जून महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में
15 जून गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में। इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में
20 जून गुजरात के कुछ हिस्सों में। पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश के सभी इलाकों में मानसून दस्तक देगा।
25 जून मध्य गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों में, मध्य यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख
30 जून राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब

15 से 21 जून के बीच कैसा रहेगा मौसम?  

  • पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी भाग में गरज, चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।
  • पश्चिमी तट और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के बाकी हिस्सों में 15 से 21 जून के बीच हल्की बारिश होने के आसार  हैं।
  • पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है।
  • उत्तर पश्चिम के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान है।
  • कुल मिलाकर, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में वर्षा की गतिविधि सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Also Read: Haridwar News : दक्षिण भारत की यात्रा अब गौरव ट्रेन से करें, टिकट बुकिंग से लेकर किराए तक की सारी जानकारी

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular