Monday, July 1, 2024
Homeउत्तराखंडWeather Updates: उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू, चार जिलों में न्यूनतम तापमान 8...

Weather Updates: उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू, चार जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

- Advertisement -

Weather Updates

इंडिया न्यूज, देहरादून/उत्तरकाशी (Uttarakhand) । उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी शुरू हो गई है, वहीं मैदानी इलाकों में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि पांच जिलों में बर्फबारी तो कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर और राज्य के शेष पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसके अलावा 17 नवंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का गणित बनता हुआ दिखाई दे रहा है।

गौरतलब है कि नवंबर का तीसरा सप्ताह प्रारंभ हो रहा है। अब धीरे-धीरे कोहरे और कड़ाके की ठंड पडनी प्रारंभ हो गई है। मैदानी क्षेत्रो में जहां सुबह धुंध की चादर बेचती हुई दिखाई दे रही है। वही पर्वतीय क्षेत्रों में भी मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। कुमाऊं में तापमान में गिरावट आने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार चार जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

उत्तरकाशी की ऊंचाई वाले क्षेत्र में हर्षिल वैली में मौसम ने बदल दी करवट पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। लोगों ने अलावा का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बार-बार क्यों आ रहे भूकंप, जानिए धरती डोलने पर क्या नहीं करना चाहिए?

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular