17 भाई-बहन की एक साथ शादी, खातिरदारी में जुटा पूरा गांव

एक संयुक्त परिवार में 17 चचेरे भाई-बहनों की एक साथ शादी होनी है।

यह कारनामा राजस्थान के नोखा क्षेत्र के लालमदेसर छोटा का है, जहां 12 दूल्हे बारात लेकर पहुंचे।

इनकी खातिरदारी में पूरा गांव जुट गया। इसमें 5 चचेरे भाई भी है।

सुरजाराम गोदारा ने अपने 17 पोते-पोतियों का एक साथ विवाह रखा। इस शादी का निमंत्रण कार्ड भी एक ही छपाया गया।

इस कार्ड में 12 पौत्रियों को आयुष्मती और पांच पौत्रों को आयुष्मान समेत कुल 123 लोगों का नाम लिखा गया।

पूरे बारातों को रोकने की व्यवस्था गांव में कई जगह की गई। इस शादी की आस - पास के पूरे इलाके में चर्चा है।

सुरजाराम गोदारा के पांच बेटे है और उनके 17 संतान हैं, जिसमे 5 लड़के और 12 लड़कियां है।