धूल में मिल जाएंगे सारे ग्रह, चौंकाने वाला खुलासा

वैज्ञानिक सालों से कहते आ रहे हैं कि हमारी पृथ्वी एक दिन सूर्य निगल जाएगी।

ये अपने बुझते ईंधन के कारण गुब्बारा बन जाएगी।

एक नए अध्ययन में पता चला है कि पृथ्वी और अन्य ग्रहों का अंत इंसानी की कल्पना से कहीं ज्यादा अराजक और हैरान करने वाला है।

इसके मुताबिक सूरज भले ही पृथ्वी को निगल ले। लेकिन इसके साथ ही अन्य ग्रहों के टुकड़े टुकड़े जाएगा और धूल में सब मिल जाएगा।

वारविक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, तकरीबन 5 अरब साल बाद, हमारे सूरज की कोर जलने लगेगी।

इससे पूर्व सूर्य और बड़ा हो जाएगा और मूल आकार से 200 गुना से ज्यादा बढ़ने लगेगा।

जिससे इसकी बाहरी परतों पर हीलियम जलने लगेगी।

ऐसा होने पर एक बार सूर्य सफेद बौना बदल जाएगा जो सूर्य का अवशेष होगा।

ठंडा होने पर बची खुची गर्मी से चमकेगा।