शादी के बाद हनीमून मनाया, फिर अचानक गायब हुई दुल्हन

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक दुल्हन शादी के दो महीने बाद अचानक से गायब हो गई।

पति और ससुराल वाले पूरी रात दुल्हन को खोजते रहे।

उसके मायके वालों से भी पूछा गया। लेकिन दुल्हन वहां भी नहीं थी।

अगले दिन पति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

उसने कहा- साहब मेरी पत्नी को ढूंढ दोगे क्या? वह रात से ही गायब है।

पुलिस ने पति की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को पुलिस ने दुल्हन की तलाश की तो पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।

मामला बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव का है।