आज के वक्त में हर-कोई नींद न आने की समस्या से परेशान है।
कई लोग तो नींद न आने के कारण पूरी रात जगे रह जाते हैं।
लेकिन इसके पीछे का कारण खराब खान-पान भी हो सकता है।
आप घबराएं नहीं। आज हम आपको बताएंगे की रात को सोने से पहले ऐसी कौन-सी चीजें है जो नहीं खाना चाहिए।
रात को सोने से पहले गैस बनाने वाले फूड न खाएं। जिसमें बीन्स, सूखे मेवे, ब्रोकली, फूलगोभी और ब्रसेल्स शामिल है।
एसिडिक खाना न खाएं। इसमें सिट्रस रस, कच्चा प्याज, वाइट वाइन और टमाटर सॉस जैसी चीजें शामिल हैं।
रात को सोने से पहले ज्यादा मीठा न खाना।
रात को सोने से पहले कैफीन की चीजें जैसे- चाय, सोडा, कैफी न पीए।
शराब का सेवन न करें।