अमावस्या के दिन न करें ये काम,  पितृ हो जाते हैं नाराज!

इस बार आषाढ़ अमावस्या 5 जुलाई 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी।

इस दिन भूलकर भी  पितृ को बुरा-भला न कहें और उनका तर्पण करना न भूलें।

अमावस्या पर कुत्ते, गाय और कौओं को कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए।

अमावस्या पर  पितृ पिंडदान और दान-पुण्य तथा श्राद्ध का इंतजार करते हैं।

अमावस्या पर की गई पूजा का शुभ फल पाने के लिए पूरे दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

अमावस्या पर तामसिक चीजों को नहीं छूना चाहिए। मांस-मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

अमावस्या पर घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

अमावस्या के दिन किसी से अपशब्द नहीं बोलने चाहिए और न ही लड़ाई-झगड़ा करना चाहिए।