क्या सलमान खान की हीरोइन पूजा हेगड़े को हो गया है प्यार? वह अपने लव रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

खबरें हैं कि एक्ट्रेस अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं। दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया।

दोनों को एक ही कार में देखकर उनके अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। हालांकि, सच्चाई क्या है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

जब पूजा को रोहन के साथ देखा गया तो उन्हें शर्म आने लगी। दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

रोहन को लेकर खबरें हैं कि वह एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर चुके हैं। इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और टूट गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहन ने फिल्म बाजार से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह फिल्म बाजीराव मस्तानी के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। उनकी आने वाली फिल्म बेहद शानदार है।

प्रोफेशनली पूजा साउथ और बॉलीवुड में काम करती हैं। उनकी आने वाली फिल्म देवा है। इसके हीरो शाहिद कपूर हैं।