चूहों ने घर में मचाया हुआ है आतंक? इन नुस्खों  से एक बार में भाग जाएंगे

एक बार चूहे आपके घर में अपना घर बना लें तो उनसे पीछा छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। 

ये चूहे बहुत महंगी दवाइयों से भी नहीं मरते।

ये हर सामान को कुतर कर खराब भी कर देते हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने घर से चूहों का आतंक कैसे खत्म कर सकते हैं।

चूहों को अपने घर से बाय-बाय कहने के लिए घर में फिटकरी का पानी डालें।

घर में लाल मिर्च पाउडर छिड़कने से घर में एक भी चूहा नहीं रहेगा।

कपूर की महक से सारे चूहे घर से भाग जाएंगे।

पिपरमिंट स्प्रे चूहों को भगाने में बहुत कारगर है, इसे एक बार जरूर आजमाएं।

प्याज के 7-8 टुकड़े अलग-अलग जगहों पर रखें. इसकी महक से परेशान चूहे भाग जाएंगे।