इटली की मेलोनी की सैलरी कितनी है... जानिए कितनी अमीर हैं ?

इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन चल रहा है।

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने वैश्विक नेताओं का स्वागत किया।

जॉर्जिया मेलोनी इटली की धुर दक्षिणपंथी नेता हैं।

50 साल से कम उम्र में उन्होंने इटली की सत्ता संभाल ली।

2022 के चुनावों में उनकी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली को जीत मिली और मेलोनी PM बनीं।

मेलोनी 2006 में पहली बार सांसद चुनी गईं और संसद में विभिन्न पदों पर रहीं।

सांसद के रूप में उनका मासिक वेतन टैक्स के बाद 5,346.54 यूरो (4.78 लाख रुपये) है।

2023 के डेटा के मुताबिक, मेलोनी की वार्षिक आय 293,531 यूरो (2.62 करोड़ रुपये) है।

मेलोनी की कुल शुद्ध संपत्ति 16 लाख यूरो (14.31 करोड़ रुपये) है।