अकबर के पास कितनी दौलत थी

मुगल सम्राट के तीसरे राजा अकबर सबसे अमीर राजाओं में से एक थे।

13 साल की उम्र में राजा बने, भारत में उसने साल 1556 - 1605 तक राज किया।

मुगल सम्राट की संपत्ति दुनिया की GDP की 25% थी। आइन-ए-अकबरी के अनुसार 1595 में कुल 9 करोड़ रुपए की आय थी।

उस दौरान एक सामान्य परिवार के लिए 2 रुपये महीने बहुत थे। यानी आज के हिसाब से अकबर कई अरबपतियों से अधिक आमिर थे।

साल 2016 में अमेरिका की टाइम मैगजीन ने सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की जिसमे बादशाह अकबर टॉप फाइव की लिस्ट में थे।

लिस्ट में पहले स्थान पर माली के राजा मनसा मूसा, ऑगस्ट सीजर दूसरे पर, तीसरे पर शेनजाॅन्ग,  अकबर को चौथे पर रखा गया था।