30 की उम्र में लगोगे 50 जैसे अगर ये आदत नहीं छोड़ी तो

इंसान की अपनी आदतें ही उसकी सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं। 

अगर समय रहते इन आदतों को नहीं बदला तो ये बड़ा नुकसान पहुंचा सकती हैं।

जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते वे अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। नींद की कमी भी तनाव का एक बड़ा कारण बनती है। 

अगर आप सही पोषक तत्व नहीं लेते हैं तो आपकी हड्डियों और मांसपेशियों में समस्या होने लगती है।

कई बार लोग तनाव से बचने के लिए तंबाकू और सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करने लगते हैं। 

धूम्रपान करने से व्यक्ति उम्र से पहले बूढ़ा दिखने लगता है और इसका असर फेफड़ों पर पड़ता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय न रहने से शरीर समय से पहले बूढ़ा होने लगता है।

अधिक नमक का सेवन करने से भी बुढ़ापा जल्दी आने लगता है।