2 लड़कियों के बीच प्यार संबंध, पुलिस का भी छूटा पसीना

बिहार के दरभंगा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

यहां दो नाबालिग लड़कियों की जिद ने पुलिस को असमंजस में डाल दिया है।

दोनों लड़कियां एक-दूसरे से प्यार करती हैं और साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं।

एक लड़की दरभंगा की तो दूसरी उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली है।

बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी होती गई और प्यार में बदल गई।

इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया।

पुलिस लड़की को दरभंगा से बरामद कर वापस ले आई।