शादीशुदा ननद का प्रेमी, फिर भाभी पर भी आया दिल

थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में सोमवार की रात एक महिला की गला दबाकर

हत्या कर देने का मामला सामने आया है।

मृतका दिलीप मिस्त्री की 38 वर्षीय पत्नी शोभा देवी है।

परिवार का आरोप है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के बाद से सभी लोग भाग गए।

मृतक महिला की भाभी शरबीला सिन्हा ने बताया कि शोभा की शादी वर्ष 2007 में हुई थी।

उसके दो बच्चे भी हैं।

पिछले कुछ महीनों से विवाहित ननद का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

युवक अक्सर घर पर आता था। शोभा उसके साथ मारपीट भी करती थी। शोभा इसका विरोध करती थी।