मां बनी खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस, बेटे का रखा खास नाम

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके प्रोड्यूसर पति आदित्य धर माता-पिता बन गए हैं।

एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने ये खुशखबरी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।

कपल ने नए मेहमान का नाम वेदविद् रखा है। यह एक संस्कृत नाम है। इसका अर्थ है वेदों को जानने वाला।

अगर आप अपने बच्चों का नाम वेदों में प्रयुक्त शब्दों पर रखना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ विकल्प लेकर आए हैं।

आप अपने बेटे का नाम करुण रख सकते हैं। इसका उल्लेख अथर्ववेद और ऋग्वेद में मिलता है। इसका अर्थ दयालु है।

अनुराज नाम का उल्लेख वेदों में भी मिलता है। इस शब्द का अर्थ है भक्ति में लीन व्यक्ति।