कल साल की सबसे बड़ी एकादशी, इन राशियों पर होगी पैसों की बारिश

कल निर्जला एकादशी आ रही है। यह साल की सबसे बड़ी एकादशी है। 

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की अपने भक्तों पर विशेष कृपा होती है। जिससे इन 4 राशियों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा।

वृष- वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में उन्नति मिलेगी। कम लागत में अधिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।

सिंह- निर्जला एकादशी सिंह राशि वालों के लिए धन लेकर आ सकती है। अचानक धन लाभ के योग हैं। अटका हुआ पैसा मिलेगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक- करियर में सफलता मिलेगी। मकान और वाहन का सुख मिल सकता है। निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।

धनु- हर काम में सफलता मिलेगी। अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा।