5 लड़कियों की मांग में एक ही लड़के ने भरा सिंदूर, Video देख भड़के लोग

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा, पांच दुल्हनों से शादी करता दिखाई दे रहा है। 

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक दूल्हा पांच लड़कियों के साथ दुल्हन के जोड़े में बैठा है।

दूल्हा एक-एक करके सभी दुल्हनों की मांग में सिन्दूर लगाता है और फिर वे खड़े होकर दूल्हे के पैर छूते हैं और आशीर्वाद लेते हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Actorbrajesh07 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

इस वीडियो को 5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 14 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

वीडियो को देख जहां कुछ लोग इसे मजाक मान रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे भारतीय संस्कृति का मजाक बताकर इस पर आपत्ति जता रहे हैं।

लोगों की आलोचना के बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और धूम मचा रहा है।

एक अन्य ने लिखा कि भाई ने सातों जन्म की शादी एक ही जन्म में कर ली।