पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर चढ़ा खुमार, 51 साल की उम्र में ढूंढा दूसरा पति

पाक की एक्ट्रेस जवेरिया अब्बासी ने एक अच्छी खबर दी है।

उन्होंने 51 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। उनके फैंस उन्हें मुबारकबाद देते नहीं थक रहें।

उनकी शादी को 3 महीने बित गए हैं। अपनी शादी को एक्ट्रेस ने एक टीवी के मॉर्निंग शो में कंफर्म किया है।

जावेरिया की पहली शादी 1997 में साइमन अब्बासी से हुई थी।

2009 में उनका तलाक हो गया। इस शादी से उनकी एक बेटी अंजेला अब्बासी है।

एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को अकेले ही पाला है। कुछ समय पहले जावेरिया ने अपनी बेटी की शादी कर दी थी।

एक टॉक शो में उन्होंने अपनी दूसरी शादी की वजह बताई थी। बाद में उन्होंने अपने पति को अपने परिवार और दोस्तों से मिलवाया।

जावेरिया की पसंद सबको पसंद आई। बेटी को भी अपनी मां की शादी से कोई ऐतराज नहीं था।