एक मुर्गे के लिए पाकिस्तानी आदमी ने अपनी बीवी को उठाकर फेंक दिया

एक इंसान के अंदर इंसानियत बेहद जरूरी होता है, नहीं तो फिर इंसान और जानवर में फर्क ही क्या होगा।

हालांकि आज के समय में दुनिया में ऐसे बहुत कम ही लोग हैं,जो इंसानियत दिखाते हैं..

वरना कुछ लोग तो बिल्कुल जानवर ही होते हैं और अपने चाहने वालों पर ही जुल्म करते हैं।

फिलहाल एक पति-पत्नी से ही जुड़ा मामला काफी चर्चा में है। जिसे देख लोग हैरान-परेशान है।

दावा किया जा रहा है कि ये मामला पाकिस्तान का है।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला छत से नीचे गिरती नजर आती है।

जिसे भयंकर चोट लगती है और वो दर्द से तड़प रही होती है। तब वहां कुछ लोग उसकी मदद के लिए आते हैं।

इस वीडियों में ये साफ नजर आ रहा है कि कैसे महिला छत से नीचे गिरी और चोट की वजह से कराहने लगी।

जिसने ये वीडियो शेयर की है उसका दावा है कि पाकिस्तानी शख्स भड़क जाता है क्योंकि उसकी पत्नी चिकन नहीं बना पाई।

जिससे गुस्सा होकर पाकिस्तानी शख्स भड़क गया और नीचे धक्का दे दिया।