राहुल गांधी ने माना, कांग्रेस से गलतियाँ हुईं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान की काफी चर्चा हो रही है

जो उन्होंने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिया।

इस दौरान उन्होंने अपनी और अपनी पार्टी की गलती मानी और इसमें सुधार करने की बात कही।

उन्होंने यह भी कहा कि संविधान देश के संस्थापकों की उम्मीदों से कम लोगों की मदद कर रहा है।

ये सफलता और विफलता दोनों है।

शुक्रवार को उन्होंने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्मेलन करते हुए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये सच्चाई है कि कांग्रेस पार्टी को आने वाले वक्त में अपनी राजनीति को बदलनी होगी।

उन्होंने ये भी कहा, ''मैं यह भी कहना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने भी गलतियां की हैं, मैं कांग्रेस का होते हुए भी यह कह रहा हूं।''

हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी गलती के बारे में बात नहीं की।