शुभमन गिल से शादी की खबरों पर रो पड़ी एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित इन दिनों अपनी शादी की खबरों के कारण सुर्खियों में हैं।

उनका नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा रहा है।

हाल ही में ऐसी खबर सामने आई थी कि रिद्धिमा इसी साल दिसंबर 2024 में शुभमन गिल से शादी करने वाली हैं।

जब मामला ज्यादा गंभीर हो गया तो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साफ बयान दिया।

रिद्धिमा ने कहा कि वह शुभमन गिल को नहीं जानती हैं और उनसे शादी नहीं करने वाली हैं।

एक्ट्रेस ने शादी की बात से इनकार जरूर किया, लेकिन इसके बाद वह लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं।

वहीं, अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर रोती हुई तस्वीर शेयर की है।

फोटोज में वह ब्लैक कलर के मॉकनेक टॉप में बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं, लेकिन उनके चेहरे पर उदासी साफ नजर आ रही है।