रोहित शर्मा की मम्मी ने किया कमाल

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है और इसी के साथ रोहित शर्मा अब विश्व विजेता कप्तान बन गए हैं। 

टीम इंडिया ने 17 साल का सूखा खत्म किया। आखिरी बार भारतीय टीम ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। 

उनकी मां पूर्णिमा शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सभी का दिल जीत लिया है। 

पूर्णिमा शर्मा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की जिसमें रोहित के साथ विराट कोहली भी थे। 

उन्होंने रोहित-विराट की फोटो पर किशोर कुमार का गाना 'बने चाहे दुश्मन जमाना, सलामत रहे दोस्ताना हमारा' पोस्ट किया। 

रोहित और विराट के फैन्स अक्सर आपस में लड़ते रहते हैं लेकिन ये काफी अच्छे दोस्त हैं। 

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित और विराट कोहली दोनों ने एक साथ टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था।