प्रेम में बाधा बन रही थी बहन, तो प्रेमी ने किया ये हाल

यूपी के गोरखपुर के नगर पंचायत में रहने वाली एक महिला को उसकी बहन के प्रेमी ने सिगरेट से दाग दिया।

पीड़िता ने इसकी शिकायत चार दिन पहले केस दर्ज कराया था।

लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है और जांच कर रही है।

पति के बाहर चले जाने से महिला अपने बच्चों के साथ मां के घर पर रहती है।

वहां उसकी सगी बहन भी रहती है, जिसका अपने पति से तलाक हो चुका है।

पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी बहन के कुछ पुरुषों से संबंध हैं,

जो घर में आते-जाते रहते हैं।

इससे उसे और उसके बच्चों को परेशानी होती है,

इसलिए वह उन लड़कों को घर पर आने से मना करती है।

इससे नाराज होकर उसकी बहन ने अपनी दो लड़कों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की।

इसके बाद लड़के के हाथ के कुछ हिस्सों को जला दिया।