अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स, बॉडी पार्ट्स को कितना खतरा?

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेश में अटक गई है।

अभी उनके लौटने का कोई तय समय नहीं है।

सुनीता अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ अंतरिक्ष स्टेशन में हैं।

अंतरिक्ष में रहना मानव शरीर के लिए बहुत हानिकारक है।

हालांकि, उन दोनों की नियमित रूप से रेडिएशन एक्सपोजर की जांच की जाती है, फिर भी उनके शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचने का खतरा है।

अंतरिक्ष में रहना पृथ्वी पर रहने से बिल्कुल अलग है, अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण कम होता है, जिससे चेहरे और शरीर में सूजन बढ़ जाती है।

माइक्रोग्रैविटी का मांसपेशियों पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है, जिससे अंतरिक्ष यात्रियों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।

अंतरिक्ष में रहने से हड्डियों पर भी बुरा असर पड़ता है और खासकर रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचता है 

कई गंभीर बीमारियां भी होती हैं। अंतरिक्ष में रेडिएशन से अंतरिक्ष यात्रियों में कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।