घर के बाहर खड़ी थी प्रधानमंत्री, पीछे से आया लड़का और…

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर शुक्रवार शाम कोपेनहेगन में एक शख्स ने हमला किया।

फ्रेडरिक्सन के घर से थोड़ी ही दूरी पर हुए इस हमले से प्रधानमंत्री 'स्तब्ध' हैं।

कोपेनहेगन पुलिस ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन इस पर और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

वहीं, बीबीसी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के हवाले से बताया, 'प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर शुक्रवार शाम कोपेनहेगन के कुल्टोरवेट में एक शख्स ने हमला किया,

जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रधानमंत्री इस घटना से स्तब्ध हैं।'

इस घटना के चश्मदीदों ने बताया कि एक शख्स विपरीत दिशा से आया और उसने प्रधानमंत्री के कंधे पर जोर से धक्का दिया, जिससे वह गिर गईं।

हालांकि, उन्होंने खुद को बचा लिया और जमीन पर गिरने से बच गईं।

इस घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया।