ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, एक ही घंटे में घूम लेंगे

पूरी दुनिया में कई ऐसे भी देश हैं जो अपनी अलग- अलग खूबियों के लिए जाने जाते हैं,

जिस कारण हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं।

आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे छोटे से देश के बारे में बताने जा रहे हैं

जहां घूमने में आपको 1 घंटे से भी कम समय लगेगा।

आपको बता दें, वेटिकन सिटी पृथ्वी का सबसे छोटा देश है।

इतना ही नहीं क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के हिसाब से यह दुनिया का सबसे छोटा देश है।

इस देश का कुल क्षेत्रफल 0.49 वर्ग किलोमीटर है

जहां केवल 764 लोग रहते हैं।