महाविनाशक है ये नदी! पूरी की पूरी सभ्यता है खत्म कर दी

विश्व की सभी महत्वपूर्ण सभ्यताएँ नदियों के किनारे ही बसी थीं और इसीलिए नदियों को जीवनदायिनी कहा जाता है।

दुनिया में कुछ नदियां ऐसी भी हैं जो अपने साथ भारी तबाही लेकर आईं।

चीन की ह्वांग हो नदी भी ऐसी ही एक नदी है जिसे सभ्यताओं का शोक माना जाता है।

ह्वांग हो नदी को 'चीन का शोक' भी कहा जाता है, क्योंकि यह नदी अपने साथ भारी तबाही लेकर आती है।

ह्वांग हो नदी अक्सर बाढ़ के बाद अपना रास्ता बदल लेती है और कई गांवों को बहा कर अपने साथ ले जा चुकी है।

नदी की धारा में बार-बार बदलाव से फसलों और सिंचाई के लिए खोदी गई नहरों को भारी नुकसान हुआ।

इसने बड़े पैमाने पर मानव जीवन को भी प्रभावित किया और सदियों से चीन के लिए परेशानी का सबक बना हुआ है।

आधुनिक तकनीक की बदौलत चीन ने अब इस नदी के नियंत्रण से बाहर होने की आशंका को काफी हद तक कम कर दिया है।

अब इस नदी के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है और इससे बिजली पैदा की जा रही है।