भोले बाबा के सत्संग में बांटा जाता था ये खास प्रसाद!

उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदराराऊ में आयोजित सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई।

हादसे में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है।

हालांकि, मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

नारायण साकार हरि या साकार विश्व हरि स्वरूप भोले बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ था।

भोले बाबा खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का पूर्व कर्मचारी बताते थे।

भोले बाबा के सत्संग में आने वाले भक्तों को पीने के लिए पानी दिया जाता है।

बाबा के अनुयायी मानते हैं कि इस पानी को पीने से उनके कष्ट दूर हो जाते हैं।

बाबा के आश्रम के बाहर एक हैंडपंप भी है।