जीभ से चाट कर लोगों का इलाज कर देती हैं ये महिला

इंसान को कोई भी परेशानी हो तो वह तुरंत इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाता है

फिर चाहे वो पैरों से जुड़ी समस्या हो या फिर पेट से।

आंखों के इलाज के लिए भी लोग डॉक्टर का सहारा लेते हैं।

लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद कोई भी चौंक जाएगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि एक बुजुर्ग महिला अपनी जीभ से एक लड़की की आंखों का इलाज करती नजर आ रही है।

हालांकि, लड़की को किस समस्या का सामना करना पड़ रहा था, इसकी जानकारी वीडियो में नहीं दी गई है।

लेकिन तरीका देखने के बाद आप भी कहेंगे कि क्या सच में कोई ऐसे भी इलाज करता है?

महिला उसके आखों को अपने जीभ से साफ कर उसे थूक देती है।

इसके बाद लड़की की आंखें साफ हो जाती है।