शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए ये काम, वरना शनिदेव हो सकते हैं नाराज

शनिदेव को न्याय के देवता कहा जाता है। पौराणिक और धार्मिक कथाओं के अनुसार शनिदेव को कर्मफल दाता के रूप में बताया गया है। 

वहीं, शनिवार को भूलकर भी ये 5 काम नहीं करने चाहिए। इससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन नाखून या बाल नहीं काटने चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं।

 शनिदेव को जानवरों से विशेष प्रेम है। इन्हें प्रसन्न रखने के लिए शनिवार के दिन जानवरों को कष्ट नहीं देना चाहिए। कुत्ते, गाय, बकरी और पक्षियों को रोटी खिलानी चाहिए।

 माना जाता है कि शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं घर नहीं लानी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

 शनिवार के दिन शराब और मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

शनिवार के दिन उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करना अशुभ माना जाता है, इसलिए इन दिशाओं में यात्रा करने से बचना चाहिए।