ऑफिस लेट जाने वालों की अब खेर नहीं!

देर से आने वाले कर्मचारियों को लेकर केंद्र सरकार भी सख्त हो गई है। केंद्र ने नया नियम लागू किया है।

नए नियम के तहत सरकारी कर्मचारियों को भी निजी दफ्तरों की तरह समय पर काम पर पहुंचना होगा।

केंद्र ने कर्मचारी को दफ्तर के समय में 15 मिनट देरी से पहुंचने की छूट दी है।

इससे ज्यादा देर से दफ्तर पहुंचने पर उनका आधा दिन गिना जाएगा।

सभी दफ्तरों में बायोमेट्रिक पंचिंग मशीन की व्यवस्था लागू की जा रही है।

सभी दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।